सुंदरनगर में 420 ग्राम चरस सहित तीन धरे

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस दल ने नाके के दौरान एक वाहन से 420 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में वाहन में सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस दल ने एसआई हंसराज के नेतृत्व में हाईवे पर नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने मनाली की ओर से आ रहे एक वाहन को जांच के लिए रोका। जिसमें तलाशी के दौरान 420 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में वाहन में सवार तीन लोगों नया नंगल निवासी साहिल कौशल, रोपड़ निवासी राजन शर्मा और जम्मू के रूपनगर निवासी सन्नी गुप्ता को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक मंडी आरएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच आरंभ कर दी है।

Related posts