सुंदरनगर बना आल ओवर चैंपियन

मंडी। पंचायत युवा क्रीड़ा एवं खेल अभियान के तहत पड्डल मैदान में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय महिला वर्ग की खेलें संपन्न हो गई। समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य वल्लभ कॉलेज मंडी एमएस जम्वाल ने की। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियाें को पुरस्कृत किया। जिला खेल अधिकारी पीएस नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। कबड्डी में सदर खंड प्रथम रहा। वहीं, सुंदरनगर खंड द्वितीय एवं करसोग तृतीय, वॉलीबाल में सुंदरनगर खंड प्रथम, द्रंग द्वितीय एवं सदर तृतीय, हैंडबाल में चौंतड़ा खंड प्रथम, सुंदरनगर द्वितीय एवं गोपालपुर तृतीय, बैडमिंटन में सदर प्रथम, करसोग द्वितीय एवं द्रंग तृतीय, खो-खो में सुंदरनगर प्रथम, करसोग द्वितीय एवं गोहर तृतीय, एथलेटिक्स में चौंतड़ा खंड प्रथम, धर्मपुर द्वितीय एवं गोपालपुर तृतीय स्थान पर रहा। एथलेटिक्स मुकाबलों में बुधवार को 100 मीटर दौड़ में करसोग की सोनिया प्रथम, धर्मपुर से सुमन वर्मा द्वितीय, गोपालपुर की अंकिता तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में धर्मपुर की आशा देवी प्रथम, गोपालपुर की अंकिता शर्मा द्वितीय एवं चौंतड़ा की नीतिका राणा तृतीय, 3000 मीटर दौड़ में चौंतड़ा खंड से कांता देवी प्रथम, धर्मपुर की आशा द्वितीय एवं द्रंग की अर्चना ठाकुर तृतीय, शॉटपुट में द्रंग की सपना देवी प्रथम एवं चौंतड़ा की शालू ठाकुर द्वितीय, ऊंची कूद में द्रंग की नेहा चौहान प्रथम, धर्मपुर से सुमन वर्मा द्वितीय एवं सदर की लता देवी तृतीय, जैबलिंग में द्रंग खंड की सोनू ठाकुर प्रथम, धर्मपुर की नीलम द्वितीय एवं गोपालपुर से चंपा शर्मा तृतीय, डिस्कस थ्रो में चौंतड़ा खंड की शालू ठाकुर प्रथम एवं वीना कुमारी सदर खंड द्वितीय, जबकि चार गुना चार सौ मीटर दौड़ में चौंतड़ा खंड प्रथम, धर्मपुर द्वितीय एवं गोपालपुर तृतीय स्थान पर रहा। बेस्ट एथलीट चौंतड़ा खंड की शालू ठाकुर जबकि आल ओवर चैंपियन सुंदरनगर खंड को चुना गया।

Related posts