
नाहन (सिरमौर)। रोड सेफ्टी क्लब पुलिस स्टेशन नाहन की बैठक क्लब के अध्यक्ष अमरजीत परमार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में हुई। बैठक में एएसपी भगत राम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक एवं उप अधीक्षक का दोसड़का में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए धन्यवाद किया।
बैठक में एएसपी भगत राम ने रोड सेफ्टी क्लब के कार्यों की समीक्षा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बैठक में अवैध पार्किंग, स्कूली बसों में ओवरलोडिंग, अतिक्रमण, नो एंट्री जोन का उल्लंघन, कबाड़ियों द्वारा अतिक्रमण, गोविंदगढ़, कच्चा टैंक, पक्का टैंक, गन्नूघाट आदि क्षेत्रों में जाम की समस्या को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में यातायात संबंधी जागरूकता कैंप अभियान चलाने के बारे में भी जोर दिया गया।
बैठक में कोषाध्यक्ष दलीप वर्मा, मीडिया प्रभारी श्रीकांत अकेला, एसएचओ नाहन लायक राम सिसोदिया, राकेग गर्ग, सतीश दुग्गल, अशोक सैनी, श्याम सैनी, अंबरीश कंवर, याकूब बेग, प्रशांत ठाकुर, शकील अहमद, सुनील कुमार, संजीव शर्मा, वीरेंद्र पासी, प्रतिभा कौशिक, अमृत लाल गर्ग आदि ने भाग लिया।
