
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सीरिया में रासयनिक हथियार के इस्तेमाल की निंदा की। पीएम ने जी20 के नेताओं को बताया कि भारत सीरिया में सत्ता परिवर्तन के लिए युद्ध के पक्ष में नहीं है। बतां दें कि, मनमोहन सिंह जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को सेंट पीटर्सबर्ग पहुंच गए हैं। भारत इस बैठक में अमरीकी फेडरल रिज़र्व के चरणबद्ध तरीके से राजकोषीय प्रोत्साहन वापस लिये जाने के फैसले को उठाएगा।
भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं से डॉलर का पलायन बढ़ा है, जिसका असर रुपए की कीमतों पर साफ तौर से देखा जा सकता है। सेंट पीटर्सबर्ग जाने से पहले जारी एक बयान में मनमोहन सिंह ने कहा, “मैं सेंट पीटर्सबर्ग में विकसित देशों की पिछले कुछ वर्षों से अपनाई जा रही गैर-परंपरागत मौद्रिक नीतियों से बाहर निकलने की ज़रूरत पर ज़ोर दूंगा, ताकि विकासशील देशों की विकास संभावनाओं को नुकसान पहुंचने से रोका जा सके।”
