सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

बनबसा। भारत-नेपाल सीमा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा एजेंसियां खासी सतर्क हैं। दोनों देशों के बीच आवाजाही कर रहे लोगों पर पैनी नजर रख सख्ती से पूछताछ की जा रही है। आवाजाही करने वालों की एसएसबी चैकपोस्ट पर सघन तलाशी ली जा रही है।
पुलिस अधीक्षक केएस नागन्याल के निर्देश पर पुलिस ने गश्त बढ़ाने के साथ ही कांबिंग तेज कर दी है। थानाध्यक्ष राम सिंह मेहता ने बताया कि मझगांव और जगबूड़ा पुल के अलावा नेपाल सीमा पर नियमित गश्त में तेजी लाई गई है। सीमा पर आवाजाही कर रहे लोगों से सघन पूछताछ के अलावा उन पर पैनी नजर रखी जा रही है। जगबूड़ा पुल के निकट वाहनों की तलाशी ली जा रही है। बरसात में बढ़ती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने को ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। सीओ पीएस पांगती ने बताया कि क्षेत्र की कानून व्यवस्था में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts