
धारचूला। वन विभाग और स्पेशल आपरेशन टास्क फोर्स (एसओटीएफ) ने नेपाल से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त गश्त की। दाउद इब्राहिम के करीबी आतंकवादी टुंडा को दबोचे जाने के बाद से सीमा पर सजगता बढ़ाने के क्रम में ये अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों को सीमा सुरक्षा के मद्देनजर जागरूक भी किया गया।
एसओटीएफ प्रभारी ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में ऐलागाड़, चेतलधार, दोबाट, धारचूला आदि इलाके में संयुक्त गश्त कर सीमा पर चल रही गतिविधियों का जायजा लिया। ग्रामीणों से अजनबियों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस, खुफिया बल अथवा प्रशासन को देने की अपील की गई। अभियान में अनुज कुमार, राजेंद्र सिंह, नवीन टम्टा आदि शामिल थे।
