सीबीआई और कैग अपनी हदें पार न करें : चिदम्बरम

सीबीआई और कैग अपनी हदें पार न करें : चिदम्बरम

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) के कामकाज में सरकारी हस्तक्षेप के आरोपों को दरकिनार करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने आज कहा कि देश की प्रमुख जांच एजैंसी न तो ‘पिंजरे का तोता’ है और न ही ‘कांग्रेस ब्यूरो आफ इन्वैस्टिगेशन’। उन्होंने जांच एजैंसी को अपनी हदें पार न करने की भी सलाह दी।

चिदम्बरम ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सी.बी.आई. के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि सी.बी.आई. के बारे में अनेक भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। कुछ निहित स्वार्थों द्वारा जांच एजैंसी को पिंजरे का तोता या कांग्रेस ब्यूरो आफ इन्वैस्टिगेशन करार दिया जा रहा है जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि सी.बी.आई. भी दुनिया की अन्य जांच एजैंसियों की तरह ही है।

Related posts