सीएम पर झूठे आरोप लगा रही भाजपा : कांग्रेस

कुल्लू। कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक शुक्रवार को जरी में हुई। ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान जहां आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में चर्चा की गई, वहीं भाजपा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके परिवार पर लगाए जा रहे आरोपों को झूठा करार दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि जब-जब चुनाव आते हैं, तब-तब भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर झूठे आरोप लगाती है। कांग्रेस पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने कहा कि कुल्लू विधानसभा के कांग्रेसी मुख्यमंत्री के साथ चट्टान की तरह खडे़ हैं। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से उत्तम शर्मा और प्रदेश महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर को अवगत करवाया। इस दौरान जिप सदस्य ओम प्रकाश शर्मा ने अपने तथा जिला परिषद की ओर से किए गए कार्यों का ब्योरा पेश किया और जिला परिषद द्वारा चलाई जा रही स्कीमों से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। इस अवसर पर सुंदर सिंह ठाकुर ने कांग्रेस सरकार की एक साल की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं को साझा किया। इस अवसर पर जिला महासचिव दविंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी राजेश शानू, राजेश सेठ, सचिव बबलू महंत, अतुल गुप्ता, विजेंद्र शर्मा, मोहर सिंह, इंदु, जोशी राम, नीरत राम, लाल चंद, मोहन लाल सूद, हिमराज, मोती राम, महिंद्र सिंह, यशपाल, तीखू राम, चमन विष्ट, मुकेश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, ओमू नेगी शाट, सोभा राम देवेंद्र शर्मा, मान चंद, पम्पा, प्रमोद शर्मा, टंडन, तुलसी मणिकर्ण, जीवन, रमेश तथा पवन कुमार सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related posts