सीएम के दौरे को लेकर हुई चर्चा

काईस (कुल्लू)। काईस कांग्रेस सर्कल कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुल्लू दौरे को सफल बनाने के लिए विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्कल कमेटी के अध्यक्ष खेख राम ठाकुर ने की। इस मौके पर हिमाचल कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने सर्कल के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कर लें और गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं। सर्कल कमेटी के अध्यक्ष खेख राम ठाकुर ने बताया कि बैठक में भाजपा के दो सदस्य कराड़सू से सुशील कुमार और राऊगी से दीन दयाल भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। बैठक में ब्रिगेडियर टीएस ठाकुर, पूर्व जिला युवा कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष हरी ठाकुर, पूर्व प्रधान होतम सिंह, काईस पंचायत के प्रधान परस राम नेगी, प्रेमचंद ठाकुर, दीनदयाल, तुले राम, कमला देवी और काईस कांग्रेस सर्कल कमेटी के सचिव संजीव ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Related posts