
मंडी/सरकाघाट। मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोपाें को लेकर भाजपा उग्र हो गई है। मंगलवार को भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताआें ने जगह-जगह मुख्यमंत्री के पुतले फूंके। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनसे इस्तीफा मांगा। मंडी में भाजपाईयाें ने चौहट्टा बाजार में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला जलाया। वहीं सरकाघाट मुख्य चौक में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
मंडी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन कर भाजपा कार्यकर्ताआें ने कथित भ्रष्टाचार में वीरभद्र सिंह की संलिप्तता को लेकर उनसे त्यागपत्र की मांग की। रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह के ऊपर एक के बाद एक आरोप लग रहे हैं। वीरभद्र सिंह और उनकी धर्मपत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े पर्याप्त सबूत हैं। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। जांच पूरी होने तक वीरभद्र सिंह को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। उपाध्यक्ष ने कहा कि जांच के बाद ही वीरभद्र सिंह अपने स्वच्छ और पाक साफ होने का दावा करें।
मुख्यमंत्री सहित सरकार के मंत्रियाें के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं लेकिन वर्तमान सरकार जांच करवाने से बच रही है। कार्यकर्ताआें को भाजयुमो महामंत्री महेंद्र ठाकुर, महेश सिपहिया, मोर्चा जिलाध्यक्ष पाल वर्मा ने भी संबोधित किया। वहीं सरकाघाट में सुंदरनगर भाजपा जिला महामंत्री दलीप ठाकुर और भाजयुमो जिला अध्यक्ष रजत ठाकुर ने कार्यकर्ताआें को संबोधित किया। यहां भी मोर्चा कार्यकर्ताआें ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
इस अवसर पर प्रवीण शर्मा, डीडी ठाकुर, कन्हैया लाल, पायल वैद्य, महेंद्र सिंह, नरेंद्र ठाकुर, दीपक गुलेरिया, नवीन गुलेरिया, पंकज कपूर, निशांत शर्मा, पंकज वालिया, भुवनेश्वरी कपूर, किशोरी लाल, प्रशांत शर्मा, भंवर भारद्वाज, देविंद्र राणा, हेम पाल राणा, तिलक सिंह, धर्मपुर भाजयुमो अध्यक्ष विशाल ठाकुर, चंद्रमणि, उमेश शर्मा, संजय ठाकुर, वर्षा ठाकुर, विवेक शर्मा, सुदेश चंदेल और भरत बनियाल मौजूद रहे।
