सीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण

धुमाकोट। मुख्य शिक्षा अधिकारी ललितमोहन चमोला ने शुक्रवार को क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों में समुचित शैक्षिक व्यवस्था के निर्देश दिए।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को जीआईसी थलीसैण, कपरोली, सुंदरनगर, कोचियार और जनता इंटर कालेज अदालीखाल का निरीक्षण किया। जनता इंटर कालेज के कार्यालय में सफाई व्यवस्था और पठन पाठन ठीक पाने पर उसकी प्रशंसा की। जबकि जीआईसी थलीसैण तथा कपरोली के कक्षों में सफाई न होने और अनुशासनहीनता पर नाराजगी जताई। कोचियार में शिक्षा व्यवस्था तथा जनता इंटर कालेज में प्रबंध समिति के चुनाव प्रक्रिया के संबंध में मनीष सुंद्रियाल, पृथ्वीपाल और जगमोहन पटवाल आदि ने भेंट की। सीईओ ने मिड डे मील में मानकों के अनुसार गुणवत्ता बनाने तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही कहा कि प्रतिबंधित खेसरी दाल का उपयोग पाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला शिक्षाधिकारी बेसिक को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

Related posts