
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता की बनेट पंचायत के द्रमण गांव में एक गुब्बारा मिला है। इसमें सितारे और चांद बने हैं। इसमें तीन अज्ञात नंबर और उर्दू व अंग्रेजी में लिखा हुआ है। चंद्रेश कुमारी पत्नी विक्रम सिंह निवासी द्रमण ने बताया कि सुबह जब वे खेतों में काम कर रही थी, तो अचानक एक गुब्बारा उसके पास आकर गिरा। गुब्बारे को उठाकर कर देखा, तो गुब्बारे में सितारे व चांद बना हुआ था। उन्होंने बताया कि गुब्बारा के अंदर भी कुछ था। वे गुब्बारे को घर ले गई। बच्चों ने खेलते हुए इसे फाड़ दिया था। गुब्बारा फटने से उसके अंदर से एक पर्ची निकली है और इसमें तीन मोबाइल नंबर 03139595067, 03139594099, 03319014564 लिखे थे। साथ की अंग्रेजी में बी डॉट आर डॉट जी डॉट एच व एएनएआई लिखा है। कागज की पर्ची में तीन नाम उर्दू में लिखे हैं। विक्रम सिंह ने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत व पुलिस को दे दी है। पुलिस विभाग एएसआई नरूप गुलेरिया ने मौके पर जाकर गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इसमें लिखी लाइनों को पढ़ाने की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है कि यह पाकिस्तान से छोड़ा हुआ कोई गुब्बारा हो सकता है।
