
सितारगंज। सिलाई के कारखाने से चोरों ने करीब 40 हजार रुपये का माल पार कर लिया। कारखाना स्वामी ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने चोरी की घटना का मुआयना किया।
बृहस्पतिवार रात थारू गोरीखेड़ा गांव में अनीस पुत्र मो. नवी के सिलाई के कारखाने में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने कारखाने के मुख्य गेट के बराबर से दीवार तोड़ दी और अंदर घुसकर एक इन्वर्टर, एक बैटरा, एक स्टेपलाइजर और कपड़े चुरा लिए। सुबह अनीस ने कारखाने की दीवार टूटी देखी तो उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने चोरी की घटना का मुआयना किया। अनीस ने बताया कि चोरी गए माल की कीमत तकरीबन 40 हजार रुपये है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
