सिर पर पत्थर लगने से महिला घायल

मैहला (चंबा)। विकास खंड मैहला के तहत आने वाले बघई गांव में सिर पर पत्थर गिरने से एक महिला घायल हो गई है। महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। आयशा (30) गांव बघेई डाकघर जांघी अपने घर के पास काम कर रही थी और अचानक एक पत्थर उसके सिर पर जा लगा। इससे उसके सिर से खून बहने लगा। महिला के परिवार के सदस्यों ने मदद के लिए राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा को फोन किया। राष्ट्रीय एंबुलेंस की ईएमटी उपासना कुमारी व पायलट अनिल ने मौके पर पहुंच कर घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया और एंबुलेंस में डालकर उसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. विनोद शर्मा ने बताया कि घायल महिला का चार अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला की हालत स्थिर है।

Related posts