सिरमौर जिले में एक दर्ज अवरूद्ध

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में पिछले दो दिनों में हुई भारी बारिश और बादल फटने की घटना में बनकला, शंभूवाला एवं कमरऊ पंचायतों की करीब एक हजार बीघा से अधिक कृषि भूमि बाढ़ में तबाह हो गई है। जिले में 53 सड़कों में से रविवार को 40 सड़कें खोल दी गई है, जबकि दर्जन के करीब मार्ग रविवार को भी अवरूद्ध रहे। जिले के तीनों हाइवे रोहडू-लालढांग, कुमारहट्टी-नाहन एवं कालाअंब-पांवटा एनएच-72 शनिवार देर शाम तक खोल दिए गए थे। जिले में तीन दर्जन मकानों में मलबा भरने, दरारें पड़ने एवं आंशिक क्षति की रिपोर्ट जिला प्रशासन को मिली है। करोड़ों के नुकसान की रिपोर्ट उपायुक्त सिरमौर विकास लाबरू ने पटवारियों के माध्यम से तलब की है। इसके अलावा शनिवार देर शाम से जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बीएसएनएल के लैंडलाइन फोन, मोबाइल व ब्राडबेंड सेवा रविवार शाम तक ठप पड़ी थी। नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र लिखकर शंभूवाला के समीप बादल फटने से मची तबाही का जल्द से जल्द आंकलन कर प्रभावित परिवाराें को मुआवजा दिलवाने का आग्रह किया है।

Related posts