
सिरमौर अस्पताल में तैनात होंगे डॉक्टर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने को सरकार प्रयासरत है। प्रदेश में 425 नए डॉक्टर नियुक्त किए हैं। सिरमौर के अस्पतालों में काफी रिक्त पद बताए गए हैं। इनकों भी शीघ्र भरने के प्रयास किए जा रहे हैं। निर्माणाधीन 100 बेड पांवटा अस्पताल शीघ्र बनकर तैयार होगा। वे बात सिविल अस्पताल पांवटा में 1.25 करोड़ लागत से निर्मित सीटी स्कैन कक्षा का विधिवत उद्घाटन करने के बाद कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मातृ शिशु सेवा को 100 बेड तीन अस्पताल खोले जाने हैं। 108 के तर्ज पर प्रदेश में अब 102 एंबुलेंस कॉल वाली 125 नई एंबुलेंस सुविधाएं शुरू होगी। पांवटा अस्पताल में अब सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। जिससे निर्धन और मध्यम वर्ग को अस्पताल में ही बेहतर सुविधा मिलेगी।
पांवटा के विधायक चौधरी किरनेश जंग, सीएमओ सिरमौर डॉ. हरमोहिंदर सिंह, डा. राकेश धीमान व डॉ. संजीव सहगल ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि अतिशीघ्र निर्माणाधीन भवन कार्य पूरा करवा दिया जाएगा। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे। इस अवसर पर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा, हिमफेड के अध्यक्ष अजय बहादुर, पूर्व विधायक शिलाई क्षेत्र जगत सिंह नेगी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी, एसडीएम श्रवण मांटा, ओंकार सिंह, राजेश बंसल, ब्रजेश गोयल, आरपी तिवारी, अनिल शर्मा, एनपीएस नारंग, अनिल सैनी, तपेंद्र सिंह, अवतार सिंह, जगदीश गर्ग, नसीमा बेगम, अनिंद्र सिंह, डॉ. एस सहगल, डॉ. ए नेगी, डॉ. अमित मंगला, डॉ. राघव, डॉ. कर्मवीर सिंह, सुनिता शर्मा, बिंदु परमार, उर्मिल शर्मा, अर्चना मित्तल, सुषमा सकलानी, बीआर शर्मा और समीर शर्मा आदि मौजूद रही। उधर मिश्रवाला में कांग्रेस के नेता नासिर रावत की ओर से आयोजित ईद मिलन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री ने शिरकत की और उन्हें ईद की बधाई दी।
