
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। युकां चुनाव लड़ रहे विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की सोच को साकार करना तथा लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ने के लिए वे पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। संगठन का चुनाव लड़ना कहीं से भी परिवारवाद का हिस्सा नही हैं। विक्रमादित्य ज्वालामुखी पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को हर युवा तक पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। बकौल विक्रमादित्य युवा कार्यकर्ताओं के दबाव के चलते आधा घंटा पहले चुनाव का पर्चा भरा। कार्यकर्ताओं का सम्मान करना मेरा दायित्व है। वह संगठन के एक सिपाही की तरह चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव भी आने वाले हैं। इसमें युवा कांग्रेस अहम रोल अदा करेगी। इस मौके पर युवा कार्यकर्ता नीरज शर्मा, सचिन राणा, प्रियंक उनियाल, प्रदीप कुमार शिवू, आदित्य, राहुल, संदीप, दीपक शर्मा, विभूति, शैलेजा, संदीपिका, गौरव, सौरव मौजूद रहे।
