
बाजपुर। रेलवे सिग्नल खराब होने से लालकुआं-काशीपुर ट्रेन को करीब 20 मिनट देरी से रवाना किया गया। इससे यात्री परेशान रहे। वहीं अधिक समय तक क्रासिंग बंद रहने से दोनों और वाहनों की कतारें लग गई। अपराह्न 2.40 बजेेे लालकुआं से काशीपुर जाने वाली ट्रेन को सिग्नल में खराबी के कारण 20 मिनट तक क्रासिंग से पहले रुकना पड़ा। सिग्नल के ठीक होने तक क्रासिंग बंद रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी होने के चलते ट्रैफिक और बढ़ गया। साप्ताहिक बाजार होने की वजह से क्रासिंग खुलने के बाद भी वाहनों को भारी मशक्कत के बाद निकलना पड़ा। स्कूली छात्र भी जाम में बुरी तरह फंसे रहे।
