सिख संगत का प्रतिनिधि मंडल सीएम से मिलेगा

बाजपुर। राष्ट्रीय सिख संगत के प्रदेश महामंत्री जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि राज्य सरकार ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा के संबंध में तानाशाही संवेदा अपना रही है जिसका सिख संगत विरोध करेगी। बुधवार को बाजवा ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी गुरुनानक देव का ऐतिहासिक स्थान है। जिसके लिए सरकार को तुरंत स्थान देना चाहिए। गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी पहुंच सिख संगत को रोका जाना उचित नहीं है। सरकार के इस कृत्य की सिख समाज निंदा करता है। उन्होंने कहा कि सिख संगत का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा और गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब की स्थापना की मांग करेगा। यदि सरकार द्वार सिख समाज की उपेक्षा की गयी तो सिख समाज तीव्र आंदोलन करेगा।

Related posts