सिंह, शरीफ की बैठक को लेकर ‘कार्य में प्रगति’ : भारत

सिंह, शरीफ की बैठक को लेकर ‘कार्य में प्रगति’ : भारत

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने आज कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान अलग से भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की संभावित बैठक को लेकर काम अभी प्रगति में है। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत अशोक मुखर्जी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों के बीच किसी भी बैठक को लेकर अभी भी कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि क्या यह बैठक होगी और कहां होगी, इस बारे में हम लोग स्थिति साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया की खबरों में कहा गया है कि समझा जाता है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपने भारतीय समकक्ष मनमोहन सिंह के साथ 29 सितंबर को न्यूयार्क होटल में मिलेंगे जहां पर सिंह अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान रूकेंगे। सिंह और शरीफ दोनों संयुक्त राष्ट्र महासभा के 68 वें सत्र में भाग लेने के लिए न्यूयार्क जा रहे हैं।

Related posts