सिंध नदी के पुल की रेलिंग टूटने से पांच लोगों की मौत

सिंध नदी के पुल की रेलिंग टूटने से पांच लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के दतिया जिला स्थित रतनगढ़ देवी मंदिर के निकट सिंध नदी के पुल की रेलिंग टूटने से आज नवरात्रि के अंतिम दिन श्रद्धालुओं में मची भगदड़ में अब तक पांच लोगों के मारे जाने और लगभग तीस लोगों के घायल होने की सूचना है। सूत्रों ने कहा कि यह घटना सुबह नौ बजे हुई और सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। फिलहाल वरिष्ठ अंधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों से सपंर्क नहीं हो पा रहा है।

सूत्रों ने कहा कि प्रशासनिक इंतजामों के बावजूद मंदिर में दर्शनों के लिए भीड़ काफी संख्या में पहुंची थी। पुल पर काफी भीड़ होने के कारण पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस बीच पुल की रैलिंग टूटने के कारण लोगों के नदी में गिरने की सूचना आआ है। सूत्रों ने कहा कि नदी में काफी पानी होने के कारण गोताखोरों और अन्य ग्रामीणों को वहां बुलाया गया है। इसी स्थान पर पांच वर्ष से
अधिक समय पहले भी भगदड़ की घटना हुई थी। इसमें कई लोगों की जानें गई थीं।

Related posts