सात लाख रुपये के चेक बांटे

भराड़ी (बिलासपुर)। मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से कामगारों के हितों के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। इन योजनाओं पर सरकार करोड़ों रुपये की राशि खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह भराड़ी में श्रमिक कल्याण बोर्ड सदस्य एवं हिमाचल भवन एंड कंस्ट्रक्शन मजदूर यूनियन द्वारा कामगारों के लिए चेक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने विशेष रूप से शिरकत की। 210 कामगारों को सात लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, बोर्ड चेयरमैन बावा हरदीप सिंह की कामगारों के प्रति सकारात्मक सोच से प्रदेश में कार्यरत लाखों कामगारों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में श्रमिक वर्ग के हितों की अनदेखी की गई है। जबकि कांग्रेस सरकार मजदूर वर्ग की हितैषी सरकार है। प्रदेश प्रधान जगत राम शर्मा ने कहा कि बोर्ड की बैठक में मनरेगा मजदूरों को भी श्रम कल्याण बोर्ड में शामिल करने की मांग मुख्यमंत्री से की जाएगी। इस अवसर पर जिला इंटक अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्म सिंह सहगल, घुमारवीं इंटक अध्यक्ष कश्मीर सिंह, महासचिव कमल राज, महिला इंटक अध्यक्ष पूनम शर्मा, आनंद किशोर शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान कुलदीप पठानिया, उषा शर्मा, चेतराम, विनोद कुमार, किशन कुमार जिला इंटक सचिव प्रेम लाल भाटिया, जिला श्रम कल्याण अधिकारी बृजलाल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts