सात मिनट में सब साफ

धर्मशाला। सात मिनट और एटीएम से लाखों साफ। यह किसी शातिर का ही काम हो सकता है। शातिर पूरी तैयारी के साथ आया था। गैस कटर साथ में था। पहले एटीएम के शटर को काटा। बेफिक्र एटीएम केबिन में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। सुबह करीब तीन बजकर एक मिनट पर अंदर पहुंचा। केवल तीन मिनट में एटीएम से कैश बॉक्स अलग किया। पैसा समेटा और सात मिनट बाद वहां से फुर्र हो गया। वारदात को गैस कटर से अंजाम दिया गया। करीब बीस लाख रुपये पर शातिर हाथ साफ कर गया।
बैंक प्रबंधन के अनुसार रात के समय पीएनबी के एटीएम को बंद रखने के आदेश हैं। चोर ने पहले शटर को काटा था, फिर अंदर घुसा और चोरी की।

इससे पहले भी गगल स्थित एटीएम को दो बार तोड़ने का प्रयास किया गया था। मगर चोर कामयाब नहीं हो सके थे। इस बार अकेले चोर ने वारदात को अंजाम दिया और लाखों उड़ा ले गया।

बैंक प्रबंधक सुभाष कुमार ने बताया कि पहले भी दो बार एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया है। चोर ने एटीएम से लाखों रुपये उड़ा लिए हैं।

Related posts