साइबर ठगो का भांडाफोड़, कई राज्यों में फैला नेटवर्क, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार

साइबर ठगो का भांडाफोड़, कई राज्यों में फैला नेटवर्क, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार

जालंधर की कमिश्नरेट पुलिस ने बहु-राज्य बैंक चेक धोखाधड़ी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है जो अलग-अलग राज्यों से संबंध रखते हैं। गिरोह की गतिविधियां पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, यूपी, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक तक फैली हुई हैं। ये इन राज्यों के भोले-भाले लोगों को साइबर क्राइम में फंसाते थे और उनसे ठगी करते थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कुल 61 वारदातों को अंजाम देकर लाखों रुपये की ठगी की है। पुलिस ने 19 बैंक खाते जब्त किए गए हैं।
Jalandhar police arrested five accused of cyber crime
आरोपियों से मिले एटीएम कार्ड और चेकबुक। – फोटो
इसके अलावा इन शातिर बदमाशों से 44 एटीएम कार्ड, 17 चेक बुक और छेड़छाड़ करने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों से जो 19 बैंक खाते मिले हैं उनकी भी जांच की जा रही है। क्योंकि आरोपी लोगों से ठगी करने के बाद राशि को इन्हीं बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर करते थे।

जालंधर पुलिस के आरोपियों के गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Related posts