साइन बोर्ड लगाने पर दो संस्थानों पर मुकदमा

धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर साइन बोर्ड लगाने के आरोप में उत्तराखंड के दो निजी मेडिकल प्रशिक्षण संस्थानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कई संस्थानों ने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए अवैध ढंग से साइन बोर्ड लगा रखे हैं। इसके तहत कई निजी संस्थान कालेजों, सार्वजनिक स्थलों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों का प्रचार कर रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए पांवटा पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई कर दो दर्जन साइन बोर्डों को हटवा दिया। वहीं उत्तराखंड के दो निजी मेडिकल संस्थानों पर अवैध साइन बोर्ड लगाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पांवटा के डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि बिना अनुमति कोई भी साइन बोर्ड नहीं लगा सकता। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Related posts