
चंबा। विज्ञान विषय में फर्स्ट आने वाले छात्र-छात्राओं को पांच हजार रुपये इनाम मिलेगा। यह राशि साइंस इंस्पायर स्क ीम के तहत प्रदान की जाएगी। इसके तहत छठी कक्षा से लेक र दसवीं कक्षा तक के जो बच्चे विज्ञान विषय में कक्षा में प्रथम आए हैं, उन्हेंसाइंस इंस्पायर अवार्ड मिलेगा। अवार्ड हासिल करने वाले बच्चों को पांच हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से जिला भर के स्कूलों से ऐसे छात्रों की सूची मांगी गई है। विभाग की ओर से स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी किए गए हैं कि वर्ष 2013-14 के लिए साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए नामांकित छात्रों के नाम की सूची उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय को प्रेषित करें। यह सूची 20 जुलाई से पहले शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय पहुंच जानी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से विज्ञान विषय के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ाने के लिए साइंस इंस्पायर अवार्ड स्कीम को स्कूलों में शुरू किया गया है। इसके तहत कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया जाता है।
इस संदर्भ में उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि साइंस इंस्पायर अवार्ड का परफोरमा शिक्षा विभाग की ई मेल आईडी पर डाल दिया गया है। उन्होंने सभी स्कूलों के मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि 20 जुलाई से पहले साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए पात्र छात्र-छात्राओं के नाम शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय प्रेषित करें।
