
शिमला। प्रदेश के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में साइंस और गणित विषय में अव्वल रहने वाले छात्रों के लिए बेहतर मौका है। इंजीनियरिंग वाच मैगजीन ने इसके लिए पूरे प्रदेश से एक हजार छात्रों के चयन का फैसला लिया है। इसके लिए हिमाचल के छात्रों का भी चयन किया जाना है। इस प्रक्रिया ने हर स्कूल से साइंस और गणित में अव्वल रहने वाले पांच छात्रों के नाम भेजने के लिए स्कूलों के प्रिंसिपलों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें चयन होने पर छात्रों को पढ़ाई के मौके के साथ बेहतर संस्थानों में काम करने का मौका भी मिलेगा। इसके साथ ही देश के बड़े इंजीनियरों के साथ जॉब ट्रेनिंग करने का मौका भी मिलेगा।
प्रदेश के साढ़े बारह सौ में से महज साढ़े छह सौ स्कूलों में ही साइंस विषय चल रहा है। इन सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों को शीघ्र ही पांच छात्रों के नाम भेजने होंगे। इन स्कूलों से आए बच्चों के प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय पर नामों की समीक्षा करने के बाद विभाग की ओर से केंद्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए हिमाचल के बच्चों के नाम भेजे जाने हैं।
उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डा. अमर देव ने बताया कि इसको लेकर सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों को पत्र भेज कर साइंस और गणित में पांच अव्वल रहने वाले छात्रों के नाम भेजने के निर्देश दिए हैं।
