सांस्कृतिक समारोह में पर्वतीय गीतों की धूम

बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह में कुमाऊंनी-गढ़वाली संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम हुए। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन विधायक चंदनराम दास और पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने सांस्कृतिक समारोह की इस परंपरा की प्रशंसा की। छात्र-छात्राओं ने पर्वतीय संस्कृति पर आधारित कई कार्यक्रम पेश किए। कुमाऊंनी युगल नृत्य, नेपाली नृत्य, गढ़वाली नृत्य, राजस्थानी नृत्य और हास्य नाटक प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. एससी पंत और संचालन डा. चंद्रा खत्री और डा. शरद भट्ट ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डा. बीसी तिवारी, राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि सुरेश गड़िया, शिव सिंह बिष्ट, नागेश्वरी जोशी, सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष सूरज टम्टा, छात्रसंघ अध्यक्ष शंकर टंगड़िया, सचिव मनीष मनराल, उपाध्यक्ष रोहित खैर, भावना जोशी, विवि प्रतिनिधि भुवन जोशी मौजूद थे।

Related posts