सांसद से जताई नाराजगी

सतपुली। सांसद सतपाल महाराज की यहां आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि इस बारे में संबंधित पदाधिकारियों और मंत्रियों से बात करने का भरोसा दिलाया। कहा कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संदीप बिष्ट और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी मामले में निर्णय लेने से पहले कार्यकर्ताओं की राय नहीं ली जाती है। जिससे वे कार्यकर्ता स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि मंत्रीगण उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देते। जनसमस्याओं के निवारण के लिए अगर उनके पास जाते हैं तो मिलने तक का समय नहीं दिया जाता है। इससे लोगों में नाराजगी है। इस अवसर पर बलवंत सिंह, गोविंद सिंह, सुंदर सिंह और नरेंद्र सिंह नेगी आदि शामिल थे।

Related posts