सांसद में खुली मोदी के मंत्रियों की पोल!

सांसद में खुली मोदी के मंत्रियों की पोल!

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सांसदों को पूरी तैयारी से संसद में आने की नसीहत के बावजूद कईं मंत्री उनकी कसौटी पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं।  सांसद में  मत्रियों की  आधी-अधूरी तैयारी ने मोदी को नाराज कर दिया।

कई मंत्रियों ने ऐसे जवाब दिए जिससे सत्ताधारी दल के सांसद संतुष्ट नहीं हुए। जानकारी के अनुसार लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार से सांसद असददुल्ला ओवैसी ने तकनीकी उन्नयन योजना पर सवाल पूछा तो वह कुछ और ही जवाब में देने लगे।

इसके साथ ही ग्रामीण विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा के जवाब से तो भाजपा से सांसदों की सारी तैयारी की पोल ही खुल गई। बताया जा रहा है कि मोदी ने एक मंत्री के प्रदर्शन की रिपोर्ट मांगी है।

Related posts