
मंडी। आबकारी एवं कराधान मंत्री के मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह का दो दिन का बल्ह क्षेत्र का दौरा 30 नवंबर से शुरू होगा। 30 नवंबर को सुबह 10 बजे भड़याल, 11 बजे दिल्लु चौक (गागल), 12 बजे राजगढ़, एक बजे डडौर, ढाई बजे पैड़ी, 3.30 बजे लुणापानी और 4.30 बजे दोहंदी और पहली दिसंबर को सुबह 10 बजे टरोह, 11 बजे मैरामसीत, 12.30 बजे लेदा, 2.30 बजे रिवाल्सर, 4 बजे कोठी गैहरी में प्रतिभा सिंह जनसभाओं को संबोधित करेंगी। इस दौरान आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी साथ में मौजूद रहेंगे।
