सांसद ने सुनीं जनसमस्याएं

पुरोला।टिहरी की सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने 22 गांवों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आपदा से हुए नुकसान पर चर्चा की। उन्होंने एसडीएम को तीन दिन के भीतर जखोल-लिवाड़ी संपर्क मार्ग खोलने के निर्देश दिए।
सांसद ने जखोल में बैठक कर बडासू, अढोर, फतेहपर्वत और पंचर्गाइं पट्टी के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों को आपदाग्रस्त क्षेत्रों में शीघ्र व्यवस्थाएं बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यातायात व स्वास्थ्य सुविधाओं की बहाली प्राथमिकता से की जाने चाहिए। इस मौके पर पुरोला विधायक मालचंद, भाजपा जिलाध्यक्ष आंनदी राणा, राजेंद्र गैरोला, राजपाल पंवार आदि अनेक लोग मौजूद थे।

Related posts