सांगला सड़क पर कब दौड़ेंगी बसें

सांगला (किन्नौर)। कड़छम-सांगला सड़क को लोक निर्माण विभाग बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं कर पाया है। 24 अप्रैल से सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही ठप है। सड़क न खुलने से ग्रामीणों समेत देश-विदेश से यहां घूमने आए पर्यटक भी परेशान हैं।
ब्रुआ के पास 24 अप्रैल को भारी भूस्खलन होने से सांगला सड़क करीब पांच सौ मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई। विभाग ने सड़क को छोटे वाहनों के लिए तो खोल दिया है लेकिन बड़े वाहनों के लिए सड़क खुल नहीं पाई है। इसके चलते इस सड़क पर बसों समेत अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही ठप है। सड़क पर बसें न चलने से जहां आम लोगों को निजी वाहनों में सफर करना पड़ रहा है, वहीं देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी इससे खासे परेशान हैं। स्थानीय निवासी विशाल नेगी, प्रधान चांसू अनिल नेगी, पीएल नेगी, प्रविंद्र नेगी, उपप्रधान बटसेरी रामलाल नेगी, प्रधान रकछम टिकम नेगी, प्रधान छितकुल मुकेश नेगी, जसवंत नेगी, विनोद नेगी, वीरेंद्र नेगी, दीपक नेगी, दिव्या नेगी, सुरजीत नेगी, यतेंद्र नेगी, मनोज नेगी, कुलदीप नेगी, राजेश नेगी, देवी दास नेगी ने लोनिवि से सड़क को बड़े वाहनों के लिए जल्द बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि छोटे वाहनों में सफर महंगा पड़ रहा है।
इस बाबत लोनिवि के एक्सईएन भावानगर बीएस मेहता ने कहा कि ब्रुआ में नए सिरे से सड़क बनानी पड़ेगी। इसके लिए सर्वे कर रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
सड़क ठीक न होने से नहीं जा पाए सैलानी
सांगला सड़क के दुरुस्त न होने से सैलानी भी परेशान हैं। बंगलूरू से पहुंचे श्रुति आहिवाल, नंदिता आयर, नंदाराव, निधि, निहारिका, प्रियांसी, प्रिया, तेजस्वी कोडकनी, प्रभात राव, विक्रम रावत, आशीष, कमलेश्वर, सुरेश कुमार, अनामिका, मुनीष कुमार, नरपत सिंह, सवीन ठाकुर, केयुर सिंह, एस दिनेश अल्पना, अल्का, नम्रता, कविता आजमी, साहिल, डा. धर्मेेश्वर, राजेश्वरी रावत, जया और रूबी आदि सैलानियों ने बताया कि उनको सांगला से वापस निकलना था, लेकिन ब्रुआ में सड़क ठीक न होने से वे नहीं जा पाए। उन्होंने यातायात सुचारु रखने के लिए सड़क की हालत सुधारने पर जोर दिया।

Related posts