
सांगला (किन्नौर)। गर्मी का मौसम शुरू होते ही किन्नौर के सांगला में देश और विदेश से आने वाले सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां आने वाले सैलानियों को वाहन पार्क करने में भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। आलम यह है कि यहां पहुंच रहे टूरिस्ट घंटों पार्किंग के लिए भटकने को मजबूर हैं। पुलिस ने सड़क के किनारे कुछ जगह को यलो लाइन लगा कर पार्किंग बनाई है। जोकि न के बराबर है।
उल्लेखनीय है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही किन्नौर की सांगला घाटी में देश के अलावा विदेशों से भी सैकड़ों सैलानियों का आना होता है। यहां पार्किंग बनाने के लिए अभी तक कोई पुख्ता प्रबंध नहीं हो पा रहे है। इसके चलते यहां हर साल सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों में ग्राम पंचायत प्रधान रक्छम टीकम नेगी, ग्राम पंचायत चांसु प्रधान अनिल नेगी, ग्राम पंचायत उप प्रधान बटसेरी राम लाल नेगी, बद्री विशाल नेगी, अनिल नेगी, जसवंत नेगी, विनोद नेगी, सतेंद्र नेगी, वीरेंद्र नेगी, प्रताप नेगी, दिव्या नेगी, दीपक नेगी, प्रमोद नेगी, पवन कुमार, देबी दास नेगी, धनराज नेगी, हरदेव नेगी, लायक सिंह नेगी, हिम्मत नेगी, सनम नेगी, दलीप नेगी, विद्या नेगी, देवेेंद्र नेगी, महेेंद्र नेगी, सुरजीत नेगी, मनोज नेगी, यजविंद्र नेगी, कुलदीप नेगी, प्रदीप नेगी, कमल नेगी और सत्या नेगी आदि लोगों का कहना है कि सांगला सैलानियों को हमेशा से ही बहाता आया है। यहां पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण यहां आने वाले मेहमानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उक्त लोगों ने सरकार से मांग की है कि सांगला में जल्द से जल्द पार्किंग का निर्माण किया जाए। इधर, इस बारे जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी एसडीएम कल्पा प्रशांत देष्टा ने कहा कि सांगला में पार्किंग समस्या को लेकर टूरिज्म विभाग के निदेशक को 50 लाख का प्रस्ताव बना कर भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
