सहारनपुर से चेक चोरी, रुड़की से निकाली रकम

रुड़की। सहारनपुर स्थित एक कंपनी के कर्मचारी अखिलेश गर्ग के बैंक खाते से किसी ने 16 हजार की नकदी साफ कर दी। अखिलेश ने कोतवाली सिविललाइंस पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि उसका सहारनपुर स्थित एक बैंक में खाता है। दो दिन पूर्व उसके खाते से किसी ने 16 हजार रुपये की नकदी निकाल दी। जब मोबाइल फोन पर नकदी निकलने का मैसेज आया तो उसे इसकी जानकारी हुई। इस बाबत उसने बैंक में जाकर अधिकारियों से पूछताछ की। पता चला कि रकम चेक के जरिए निकाली गई है। यह रकम रुड़की कोतवाली सिविललाइंस स्थित एक बैंक से निकाली गई थी। घर आने के बाद जब उसने अपनी चेक बुक की जांच की तो उसमें से एक चेक गायब मिला। इसके बाद अखिलेश रुड़की पहुंचा और यहां के बैंक अधिकारियाें से शिकायत की। साथ ही कोतवाली पुलिस को भी इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस को शक है कि इस प्रकरण में अखिलेश के किसी जान पहचान वाले व्यक्ति का हाथ ही हाथ है। पुलिस ने बताया कि चेक सहारनपुर से चोरी हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

Related posts