सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रही उपपा

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उपपा प्रदेश में एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रही है।
पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि संपूर्ण उत्तराखंड पार्टी को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रहा है। पार्टी सीमित संसाधनों में जनता के बीच पैठ बना रही है। पार्टी नेता सुरेश नौटियाल ने कहा कि उपपा जनता की समस्याओं के लिए लगातार संघर्षरत है और मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में आगे बढ़ रही है।
केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड में राजनीतिक विकल्प के लिए पार्टी को दूरदर्शी योजनाएं बनाने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से 15 और 16 जून को रुद्रपुर में प्रस्तावित महाधिवेशन को सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप गुरुरानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष गोविंद लाल वर्मा, मो. साकिब, अनूप तिवारी, आनंदी वर्मा, रमेश दानू, शीला जोशी, लीला आर्या, आनंदी मनराल, वसीम अहमद, राम गिरि आदि ने भाग लिया।

Related posts