सर्विस प्रोवाइडर के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत आाटसोर्सिंग के जरिए भरे जाने वाले पद विवाद के घेरे में आ गए हैं। कुछ छात्र नेताओं ने टेंडर प्रक्रिया पूरी हुए बगैर ही एक संस्था द्वारा आवेदन पत्र लेने की तोहमत लगाई है। साथ ही हर आवेदनकर्ता से 100 रुपये वसूले जाने का भी आरोप लगाया गया है। इसे लेकर छात्रों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। तथा डीएम को ज्ञापन भेज कार्यवाही करने की मांग की।
पीजी कालेज छात्रसंघ के पूर्व सचिव कैलाश कोरंगा के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। कहा कि क्रिएटिव संस्था टेंडर प्रक्रिया पूरी हुए बगैर ही बेरोजगार युवकों से रमसा के लिए आवेदन पत्र ले रही है। जो पूरी तरह गलत है। इसी प्रकार हर आवेदक से रसीद दिए बगैर 100 रुपये वसूला जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में विजय धामी, हेमंत मर्तोलिया, पंकज सत्याल, दिनेश पांडेय, मनोज पाठक आदि शामिल थे। उधर प्रशासन ने नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

Related posts