सरहद लांघ्‍ाकर कर आई मां-बेटे की मौत

शिमला

murder with axe
रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत अंटी के तहत गांव छाजपुर में एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने मां बेटे को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक कृष्‍ण लाल (24) अपने बगीचे में कामगार की तलाश के लिए नेपाल गया था। वीरवार सुबह ही वह अपने गांव वापस पहुंचा था। अपने साथ वह नेपाल से एक परिवार को लाया था।

कृष्‍ण ने लेबर के रहने की व्यवस्‍था घर के साथ ही बने शेड में कर दी। शाम करीब 7.30 बजे कामगारों ने उसे शेड में बिजली संबंधी सुविधा मुहैया करवाने के लिए अपने कमरे में बुलाया। इस दौरान उनमें कहासुनी हो गई।

इस पर नेपाली मूल के व्यक्ति ने पास पड़ी कुल्हाड़ी उठाई और कृष्‍ण के गले पर दो पर हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विवाद का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

आरोपी परिवार सहित फरार

accused absconded
कृष्‍ण की मां शोदा देवी (47) उस वक्त घर के बाहर घूम रही थी। आरोपी ने शोदा देवी के सिर पर भी कुल्हाड़ी की उल्टी तरफ से पांच छह बार हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। रोहड़ू अस्पताल ले जाते वक्त शोदा की मौत हो गई।

आरोपी पत्नी और बच्चों समेत फरार हो गया है।

police reach the spot
घटना की सूचना मिलते ही रोहड़ू के डीएसपी राजकुमार चंदेल मौके पर पहुंचे। इसके अलावा जुब्बल के एसएचओ वीरी सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि जगह जगह नाकेबंदी कर दी गई है।

गांव के करीब 150 लोग जंगलों में आरो‌पी की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने इस बारे में सभी थानों को सूचना जारी कर दी है ताकि अपराधी पकड़े जा सकें। इसके अलावा कुछ एक एरिया सील भी कर दिया है।

there is already many incidents
गौर हो कि अप्‍पर हिमाचल में लोगों को बगीचों में कामगारों की जरूरत होती है। प्रदेश में लेबर नहीं मिल पाती है इसलिए लोग नेपाल जाकर वहां से कामगार ले आते है। पुलिस की हिदायत भी है कि प्रवासी कामगारों का पहले रजिस्ट्रेशन करवाएं लेकिन लोग ऐसा नहीं करवाते।

इससे पहले भी रोहड़ू और रामपुर में चोरी और कत्ल की वारदातें हो चुकी हैं। इसके अलावा कुछ माह पहले सात नेपाली युवकों ने ऐतिहासिक बोंद्रा देवता मंदिर में करोड़ों की चोरी की थी। इनमें पाचं को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related posts