सरस्वती नगर कालेज में एबीवीपी का प्रदर्शन

रोहड़ू। सरस्वती नगर कालेज में शुक्रवार को एबीवीपी ने धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने कालेज प्रशासन के माध्यम से प्रदेश विवि प्रशासन से आग्रह किया कि कालेज में छात्रों के प्रवेश की तारीख बढ़ाई जाए। उन्होने कहा कि यदि छात्रों के हितों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को जारी रखा जाएगा। एबीवीपी की जिला प्रमुख मंजू जमटा ने बताया कि कालेज में प्रवेश बंद होने से कई छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि कालेज में विवि के निर्देशानुसार कालेज प्रशासन ने प्रवेश बंद कर दिया है। एबीवीपी पहले से प्रथम वर्ष प्रवेश की तारीख बढ़ाने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्या को लेकर सरस्वती नगर कालेज में एबीवीपी को धरने पर उतरना पड़ा। इस दौरान धरने में एबीवीपी प्रमुख मंजू जगटा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी दिल्टा, मोनिका मांटा, गरिमा भाऊटा, प्रीति, अरुण शर्मा, राकेश, कुशपांडे, रवि जस्टा, यशवंत, दीपिका मोक्टा, रीना, सुमन, कविता, महिमा, विजय, आलोक चौहान, अंकुश नेपटा, श्वेता, डिंपल, प्रियंका, पूनम नेपटा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts