सरस्वतीनगर कालेज में एसएफआई का प्रदर्शन

जुब्बल (शिमला)। एसएफआई ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरस्वतीनगर कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज में पेश आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई।
सरस्वतीनगर कॉलेज के इकाई महासचिव मुकेश धांटा ने बताया कि धरना-प्रदर्शन छात्र हितों को लेकर किया गया है। एसएफआई की मांग है कि कॉलेज में शौचालयों की मरम्मत तथा साफ-सफाई की जाए। कॉलेज की सीढ़ियों सहित रास्तों की मरम्मत की जाए। कक्षाओं में लगे पंखों और बिजली के स्विचों की मरम्मत की जाए। कॉलेज में छात्रों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए। मुकेश धांटा ने बताया कि छात्रों की सबसे अधिक समस्या कॉलेज बस को लेकर पेश आ रही है। इसलिए छात्रों के लिए विशेष रूप से कॉलेज बस चलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इस अवसर पर सन्नी शर्मा, निशु दुल्टा, विक्रम सारटा, विक्रांत, विपुल झौहटा, अंकित, प्रवीण, पवन ब्राक्टा, कमल ठाकुर, कमल नाथ, अनीश, श्रवण, तमन्ना झौहटा, सुधीर, भूपेश, स्मृति शर्मा, टीना रपटा, डिंपल, बबीता, नर्वदा शर्मा, मोहित, रीनू, निशा, साक्षी, मधु, हर्षा, सुमन, दिव्या रांटा, निशा ब्राक्टा, गुड्डी सारटा, मीनाक्षी, कुसुम, पूजा, आशु, प्रिया सहित कई एसएफआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts