सरवीण ने शाहपुर का गुस्सा शिमला में फोड़ा

भाजपा की विधायक सरवीण चौधरी ने शाहपुर के एक कार्यक्रम का गुस्सा शिमला में सचिवालय में आयोजित विधायकों की प्राथमिकता बैठक में फोड़ा। उन्होंने सरकार और कांग्रेस के कुछ नेताओं को सीधे तौर पर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि रेस्ट हाउस के रिपेयर के नाम पर उद्घाटन की पट्टिका लगाई जा रही है। वह अकेले काफी देर तक बोलती रही। सरवीण यहीं नहीं थमी। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से जो आईपीएच और लोक निर्माण विभाग की विधायकों की प्राथमिकताएं तय की गई है।

उनमें से एक भी काम की डीपीआर आज तक नहीं बनी है। भाजपा सरकार की ओर से जो योजनाएं बनी थी। उन्हीं योजनाओं पर आज भी काम हो रहा है। इन विभागों का बजट तक खत्म हो गया है। प्रदेश के कुछ और विधायकों की ओर से भी समय से डीपीआर तैयार न होने पर सरकार से नाराजगी जताई गई। उनकी ओ से कहा गया कि ऐसी योजनाओं को विधायक प्राथमिकता में शामिल करने का क्या लाभ है, जिसे बनना ही नहीं है।

Related posts