
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्य विपक्षी दल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि सरकार हिंसा को और क्षेत्रों में फैलने से रोकने में नाकाम रही। उन्हें सरकार ने किश्तवाड जाने की अनुमति नहीं दी थी।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। शुक्रवार से शुरू हुयी हिंसा में अब तक तीन से चार लोगों के मारे जाने की सूचना है। सरकार हिंसाग्रस्त क्षेत्र के लोगों तक पहुंचने का कोई प्रयास नहीं कर रही है।
