सरकार मेरी है, मैं क्यों कागज दिखाऊं?

पालमपुर (कांगड़ा)। ‘सरकार मेरी है, विधायक और मंत्री मुझे जानते हैं। मैं अपने कागज आपको क्यों दिखाऊं।’ जब पुलिस को ऐसे शब्द सुनने को मिलें तो पुलिस क्या कर सकती है? हर आदमी राजनीति का रौब पुलिस पर झाड़े तो कानून व्यवस्था कहां जाएगी। अब ऐसे सवाल उठने लगे हैं? ऐसा ही एक वाक्या पालमपुर में सामने आया है।
पुलिस सूत्र बताते हैं कि शनिवार को पुलिस थाने के बाहर रुटीन में वाहन चेक कर रही थी। बना कागजात वाहन चालकों के चालान काटे जा रहे थेे। ऐसे में एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट के आया। पुलिस कर्मी ने उसे रोक दिया। पुलिस ने जब इस व्यक्ति को बाइक के कागज दिखाने को कहा तो उसे रौब झाड़ते हुए कहा कि वह कागज नहीं दिखाता। यह देख पुलिस और उस व्यक्ति के बीच काफी कहासुनी होने लगी। जबकि मोटरसाइकिल के कागज न होने पर पुलिस ने इस व्यक्ति की बाइक को कब्जे में ले लिया है। साथ ही पुलिस के काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसका चालान भी काटा है। लेकिन इससे सवाल उठने लगे हैं कि क्या सरकार के किसी विधायक या मंत्री ने वाहन के कागजों को दिखाने के लिए मना कर रखा है? जबकि पुलिस अपनी रुटीन में चेकिंग कर रही थी। उधर, डीएसपी मनमोहन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले कर इस व्यक्ति का चालान काटा है। जबकि व्यक्ति के खिलाफ 186, 189 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने काटे चालान
पालमपुर (कांगड़ा)। पुलिस ने शनिवार को यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लोगों के खिलाफ चालान किए हैं। इसमें करीब 44 वाहनों के चालान काटे गए और एक बाइक जब्त किया गया। एसआई सुभाष शास्त्री के नेतृत्व में लगाए गए नाके में 13 हजार 900 का राजस्व वसूला गया।

Related posts