सरकार ने करुणामूलक रोजगार नीति में आंशिक संशोधन करते हुए जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों को एकीकृत व्यवस्था में लाने का निर्णय लिया है। संबंधित आदेश प्रधान सचिव वित्त ने जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब तक करुणामूलक आधार पर नियुक्ति करने की शक्ति संबंधित प्रशासनिक विभाग के पास थी। संशोधित प्रावधान में यह व्यवस्था बरकरार रहेगी, लेकिन जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के रूप में जॉब ट्रेनी के पदों पर करुणामूलक नियुक्ति के मामलों में प्रक्रिया बदली गई है। नई व्यवस्था के अनुसार ऐसे मामलों में संबंधित विभाग सभी आवश्यक औपचारिकताएं और पूर्व-आवश्यकताएं पूरी करने के बाद प्रस्ताव को कार्मिक विभाग के अंतर्गत निदेशालय भर्ती को भेजेगा।