
हल्द्वानी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर कर्मचारियों ने सोमवार से दो दिनी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने बुद्ध पार्क में धरना दिया और पदोन्नत वेतनमान लागू नहीं होने पर 16 अक्तूबर से प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
परिषद के हल्द्वानी शाखा अध्यक्ष वीर सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार राज्य कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। पहले दिन कार्य बहिष्कार के बीच धरने में पशुपालन, वन विभाग, सिंचाई, उच्च शिक्षा, श्रम, बाल विकास, राजस्व, ग्राम्य विकास, चिकित्सा, डेयरी, आईटीआई, परिवहन, रेशम विभागों के कर्मियों ने प्रतिभाग किया। इनमें चंद्रशेखर सनवाल, गिरजेख कांडपाल, शशि वर्धन अधिकारी, मदन बिष्ट, नवीन पवार, महेश जोशी, कैलाश कपिल, ताज कुमारी मेहता, सीमा भट्ट, तारा चंद्र घिल्डियाल, केएन कांडपाल, एमडी भट्ट, सुभाष चंद्र लोहनी, नवीन शर्मा और डीडी शर्मा समेत दर्जनों कर्मी मौजूद थे।
नैनीताल। यहां भी कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने 15 अक्तूबर को मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में होने जा रहे धरना प्रदर्शन की सफलता के लिए दिनभर विभागों में संपर्क किया। इस दौरान परिषद के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, महामंत्री जगमोहन रौतेला, संयुक्त मोर्चा के संरक्षक गिरीश चंद्र उप्रेती, नंदन सिंंह करायत, कमल जोशी, रमेश बिष्ट, उमेश सनवाल, असलम अली, संजय कनवाल, कुंवर सिंह जलाल, पीके शर्मा, केएस सामंत, दिनेश जोशी, नवीन कपिल आदि थे।
रामनगर। संयोजक अशोक शर्मा के नेतृत्व में किए गए कार्य बहिष्कार के दौरान संजय पांडे, धाराबल्लभ, वीरेंद्र पांडे, आनंद सिंह रावत, नंदकिशोर जोशी, राकेश रत्नाकर, मदन सिंह, तारादत्त चौबे, नंदराम, सिराजुद्दीन समेत वन, सिंचाई, उद्यान, कृषि, ग्राम्य, विकास, पंचायत विभाग, राजस्व, बाल विकास आदि विभागों के कर्मचारी थे।
भीमताल। कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर विकास भवन परिसर में सभा की। तय किया गया कि मंगलवार को जिला मुख्यालय में रैली निकाली जाएगी और 17 अक्तूबर से सभी कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। सभा को चंद्रशेखर जोशी, कुंवर सिंह, डीएस जलाल, घनश्याम सिंह, आरसी पांडे, बीडी पलड़िया, गौरव कुमार, चंदन सिंह आदि ने संबोधित किया।
