
गोपेश्वर/ कर्णप्रयाग/गौचर। जनपद भ्रमण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी ने आपदा के दौरान बेघर हुए लोगों के पुनर्वास और विस्थापन नहीं करने पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के सभी दावे खोखले साबित हुए हैं।
गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी ने कहा कि लोकायुक्त बिल को 3 सितंबर को राष्ट्रपति की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन सरकार की तरफ से उसका ढांचा तैयार नहीं किया जा रहा है।कहा कि यदि सरकार 180 दिनों के भीतर बिल लागू नहीं करती है तो राष्ट्रपति के आदेश की अवहेलना होगी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह नेगी, जिला प्रभारी अतर सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष विनोद कपरुवाण, राजेंद्र मंमगाई, नवल भट्ट, मोहन नेगी, पंकज डिमरी आदि मौजूद रहे।
दूसरी तरफ कर्णप्रयाग में पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि आपदा को गुजरे छह माह हो गए हैं। लेकिन अभी तक कई प्रभावित परिवारों को मदद तक नहीं मिल पाई है। इस मौके पर वार्ड सभासद सीता देवी, अनूप नेगी, विनोद नेगी, गजेंद्र नयाल, नवीन टाकुली, भगवती खंडूरी, जगदीश जोशी, लक्ष्मीकांत देवली, आशीष जोशी, दलवीर कनवासी सहित गौचर व कर्णप्रयाग के 18 लोगों ने खंडूरी के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जिला अध्यक्ष विनोद कपरवान, रघुवीर बिष्ट, दलवीर दानू, महिपाल नेगी, पंकज डिमरी, महावीर कनवासी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। गौचर में पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में 15 दिसंबर को देहरादून में होने वाली रैली में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह बिष्ट, एपी जोशी, दर्शन कंडारी, उमेश शैली, हरीश बिष्ट आदि मौजूद थे।
