सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

कोटखाई (शिमला)। लगातार गिर रहे सेब के दाम और निजी कंपनियों के हाथों लुट रहे बागवानों के पक्ष में उतरकर भाजपा ने कोटखाई में जमकर हल्ला बोला। प्रदर्शन में जुब्बल, कोटखाई और नावर क्षेत्र के लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा गया। रैली भाजपा के उपाध्यक्ष नरेंद्र बरागटा की अध्यक्षता में निकाली गई।
रैली बस अड्डे से कोटखाई बाजार तक निकाली गई, जिसके बाद अटल बिहारी वाजपायी विश्राम स्थल में बरागटा ने रैली में आए कार्यकर्ताओं और बागवानों का संबोधन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार विदेशों से आ रहे सेब की कस्टम ड्यूटी में छूट दे रही है। इसके चलते प्रदेश के बागवानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है लेकिन इसके बावजूद प्रदेश सरकार इसके बारे में कोई हस्तक्षेप नहीं कर रही है। जबकि, इसी कांग्रेस ने चुनाव से पहले सेब को विशेष फल का दर्जा देने की बात कही थी। अब हालत ऐसी है कि बागवानों को 900 से अधिक प्रति पेटी सेब का दाम नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशों से भारत में पहुंच रहा सेब यहां के बागवानों के लिए आर्थिक नुकसान का काम कर रहा है। यही नहीं, कांग्रेस राज में सड़कों का भी बुरा हाल है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चेतन बरागटा, जिला महासू उपाध्यक्ष राविंद्र चौहान, मंडल महामंत्री गोपाल जबैइक, यशवीर जस्टा, गीता रांटा, अध्यक्ष महिला मोर्चा निशा चौहान, अध्यक्ष युवा मोर्चा जुब्बल कोटखाई अशोक जस्टा, उपाध्यक्ष दिनेश बेस्टा, जतिन चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक सरजोलटा, संदीप गांगटा, कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा रिंकू घालटा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण फाल्टा, सतीश हिमटा, सुनील बमठा, विकास काल्टा, संजय ठाकुर, मनमोहन कजालटा, अनुपम चौहान तथा अशोक संधईक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इन मुद्दों को उठाया
सेब के दाम क्यों गिर रहे, सरकार कुछ क्यों नहीं कर रही
विदेश से आने वाले सेब पर लगे 150 फीसदी कस्टम ड्यूटी
प्रदेश में चल रही सेब मंडियों पर किसका है नियंत्रण
बागवानों को क्यों दी जा रही हैं घटिया दवाइयां
सड़कों का क्यों नहीं हो रहा है उचित रखरखाव
बागवानों से क्यों वसूला जा रहा है अतिरिक्त शुल्क

Related posts