सरकार के खिलाफ भड़के योग प्रशिक्षित

अल्मोड़ा। नियुक्ति की मांग को लेकर योग प्रशिक्षितों ने 16वें दिन भी कलक्ट्रेट में धरना दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार ने स्कूली पाठ्यक्रम में योग को लागू कर दिया है, जबकि इस विषय को पढ़ाने के लिए विद्यालय में योग प्रशिक्षितों को नियुक्ति नहीं दी जा रही है। इससे योग प्रशिक्षितों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। आज धरने में नरेंद्र कुमार, राहुल जोशी, राकेश चंद्र, शंकर मनराल, गिरीश जोशी, किरन पंत, दीप भट्ट, आनंद, हर्षवर्धन जोशी, चंचल लोहनी, ललित टम्टा, दीपा रैकुनी, खीम सिंह, माया पांडे, सोनी देव बैठे।
पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिला महामंत्री पंकज जोशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दर्शन रावत, प्रदेश मंत्री दीपक पांडे, भाजपा जिला मंत्री कुंदन चम्याल, नगर मंत्री कृष्ण बहादुर सिंह, योगेश तिवारी आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया।

Related posts