
ऊना। प्रदेश सरकार पर अदला बदली और अत्याचारपूर्ण नीतियों का आरोप लगाते हुए भाजपा ने ऊना में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एमसी पार्क के समीप करीब तीन घंटे तक भाजपाइयों ने धरना दिया। इसके बाद एमसी पार्क से डीसी कार्यालय तक रोष रैली निकाली गई, जहां भाजपाइयों ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को सरकार के खिलाफ ज्ञापन भेजा। इस ज्ञापन में दस मुद्दों को उठाते हुए कांग्रेस सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया गया है। जिला भाजपा ने रोष प्रदर्शन जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा के नेतृत्व में किया, जबकि प्रदर्शन में सदर हलके से विधायक एवं प्रदेश भाजपाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने विशेष रूप से शिरकत की और प्रदेश एवं केंद्र सरकार पर हमला बोला। रोष रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि यदि सरकार ने एक भी बेहतर काम किया है तो सात माह की कारगुजारियों पर हिमाचल सरकार भाजपा के साथ सार्वजनिक बहस करे। उन्होंने प्रधानमंत्री को सोनिया गांधी के हाथों की कठपुतली करार दिया। सत्ती ने कहा कि भाजपा देश में 272 सीटें लेकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और देश की जनता को महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से मुक्ति दिलाएगी। रैली को वीरेंद्र कंवर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, बलवीर चौधरी, सुशील कालिया, पवन ठाकुर, पूर्व विधायक सुषमा शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता राम कुमार, सागर दत्त भारद्वाज, जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, शेर सिंह गर्ग, राकेश बिल्ला, पवन लंबरदार, युवा मोर्चा के राज्य उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, भाजपा महामंत्री यशपाल राणा, विजय चौधरी, जिप अध्यक्ष राणी रणौत, संतोष सैणी, नप अध्यक्ष ममता कश्यप, भाजपा महिला मोर्चा महासचिव किरण राणा, रविंद्र जसवाल, ओंकार नाथ, चरणजीत अटवाल, मदन पुरी, ऊना मंडलाध्यक्ष रमेश भडौलिया, हरोली मंडलाध्यक्ष जगजीत मनकोटिया, चिंतपूर्णी मंडलाध्यक्ष श्याम कुमार मिन्हास, गगरेट मंडलाध्यक्ष राममूर्ति शर्मा, कुटलैहड़ मंडलाध्यक्ष मनोहर लाल, महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य उर्मिला चौधरी, रमा कुमारी, भाजयुमो के जिला महामंत्री लखवीर सिंह लक्खी, पूर्व पार्षद नवदीप कश्यप, जिला केमिस्ट प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद जोशी, राजन सहोड़, स्वराज टिकड़ा, पुनीत मैहन, राजन कालिया, बलविंद्र गोल्डी, राज कुमार पठानिया, राजेश कौशल, जसविंद्र बिंदू, प्रवेश शर्मा, मुनीष ठाकुर, अजय ठाकुर, ईश कुमार ग्रोवर, प्रदीप कुमार, सुखविंद्र सांगरा, ऋषि मैहन, रमन पुरी, भूषण, गगन ओहरी राजीव शर्मा व अभिनव शर्मा आदि मौजूद थे।
