सरकार की सद् बुद्धि को हुआ सुंदरकांड

चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। 16 अक्तूबर से हड़ताल कर रहे फील्ड कर्मियों ने मंगलवार को सुंदर कांड का पाठ किया। कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में सरकार की सद्बुद्धि की प्रार्थना की। कहा कि इसके बाद भी सरकार ने चुप्पी नहीं तोड़ी, तो आंदोलन की रणनीति में बदलाव किया जाएगा। हड़ताल के चलते खाद्य सुरक्षा योजना, ओबीसी सर्वे सहित कई काम प्रभावित हो रहे हैं।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी, महामंत्री भूपेंद्र जोशी, राजकीय शिक्षा संघ जिलाध्यक्ष आनंद ओली, पूरन रावत, उमेद राम, भगवती तिवारी, सीता गहतोड़ी, दीवान नयाल, भगवान सिंह, हरीश गहतोड़ी, चिंतामणि कापड़ी, भगवत पाटनी, महेश पंरगाई, जगत रजवार, हेमा जोशी, जगदीश कार्की, जगदीश जोशी, ओम प्रकाश, दशरथ, ईश्वरी राम, सरिता महर, एलएल वर्मा आदि कर्मचारी मौजूद थे।
टनकपुर में वन बीट अधिकारी संघ के अध्यक्ष महेश अधिकारी के नेतृत्व में वन, दृष्टिमितिज्ञ, डेयरी, ग्राम विकास, नलकूप आदि विभागों के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना-प्रदर्शन में कविता राणा, चंद्रशेखर सकलानी, शंकर राम, ओमप्रकाश, मनोहर फर्त्याल, भूपाल पांडेय, हेम पंत, कैलाश चंद्र, कैलाश सिंह, गिरीश गुठेलिया, लक्ष्मण सिंह नयाल, भरत नेगी, राजवीर, पंकज कुमार, नंदा बल्लभ, आनंद कृष्ण, लखपति सिंह, केएन शर्मा, तपन गड़कोटी आदि शामिल थे।

Related posts